Career

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन

भारत की पहली और एकमात्र डिजाइन यूनिवर्सिटी “वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाइन (डब्ल्यूडब्ल्यूडी)” सोनीपत, हरियाणा में खुली है। यह विश्वविद्यालय ओम प्रकाश बंसल शैक्षणिक और समाज कल्याण ट्रस्ट मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब की पहल है। यह राजीव गांधी एजुकेशन सिटी (एनसीआर), सोनीपत में हाईवे पर स्थित है। इस विश्वविद्यालय को वेस्ट स्कॉटलैंड की यूडब्ल्यूएस यूनिवर्सिटी, वीएफएस वैंकूवर फिल्म स्कूल और आईएएडी, इतालवी डिजाइन विश्वविद्यालय से सहयोग हासिल है।

ईटानगर निवासी लेखक और पत्रकार ममांग दाई को उपन्यास ‘द ब्लैक हिल’ के लिए अंग्रेजी भाषा में  साहित्य अकादमी पुरस्कार 2017 के लिए चुना गया है। यह उपन्यास उत्तरपूर्व भारत के जनजातीय लोगों के जीवन का सहज वर्णन करता है। यह एबोर जनजाति की एक लड़की गिमूर की कहानी है, जो मिश्मी जनजाति के काजिशन के साथ कहीं दूर चली जाती है। उनकी प्रेम कहानी 19वीं शताब्दी के पूर्वोत्तर भारत की पृष्ठभूमि को चित्रित करती है। ‘द ब्लैक हिल’ एक शानदार कल्पना की कहानी है, जिसमें दो ऐतिहासिक घटनाओं का वर्णन किया गया है।  फरवरी 2018 में एक विशेष समारोह में लेखक ममांग दाई को सम्मानित किया जाएगा। 

रमेश कुंतल मेघ को हिंदी साहित्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया जाएगा। उनको “विश्व मिथक सरत सागर” किताब के लेखन पर फरवरी, 2018 में होने वाले विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। 

केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने नई दिल्ली में “दर्पण- द डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रुरल पोस्ट ऑफिस फॉर ए न्यू इंडिया” प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस परियोजना पर 1400 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। लगभग 1.29 लाख शाखा डाकघरों को सक्षम किया जाएगा। दर्पण खाता धारकों को कोर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। यह परियोजना सेवा की गुणवत्ता में सुधार करेगी, सेवाओं के मूल्य में वृद्धि करेगी। मार्च 2018 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button