By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: 16 साल की फोटोग्राफर एेश्वर्या संभाल रहीं बड़ी जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > News > 16 साल की फोटोग्राफर एेश्वर्या संभाल रहीं बड़ी जिम्मेदारी
News

16 साल की फोटोग्राफर एेश्वर्या संभाल रहीं बड़ी जिम्मेदारी

Rajesh Pandey
Last updated: April 8, 2017 11:30 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
एेश्वर्या
SHARE

श्रीनगर से पंकज मेंदोली की रिपोर्ट

[dropcap]16[/dropcap] साल की एेश्वर्या के जज्बे को सलाम। श्रीनगर के एक स्कूल में पढ़ने वाली एेश्वर्या मां धारी देवी के मंदिर परिसर में फोटोग्राफी करती हैं। छोटी सी उम्र में कंधे पर कैमरा थामने का फैसला उन्होंने परिवार को आर्थिक सहयोग करने के लिए किया है। उनकी यह पहल उनके परिवार को जीने की नई राह तलाशने के लिए हौसला दे रही है। एेश्वर्या के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते इन कदमों को सहयोग चाहिए।

एेश्वर्या उत्तराखंड की उन साहसी बेटियों में से एक है, जो स्कूल की छुट्टियों में फोटोग्राफी करती हैं। एेश्वर्या के पिता नहीं हैं। उन पर अपने चार छोटे भाई बहनों और मां की देखरेख का जिम्मा है। यही वजह है कि वह श्रीनगर से रोजाना दस किलोमीटर दूर मां धारी मंदिर में तड़के ही पहुंच जाती हैं। शाम तक श्रद्धालुओं की फोटोग्राफी में व्यस्त रहती हैं। 

एेश्वर्या बताती हैं कि पिता की मृत्यु के बाद उन सहित पांच बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी मां पर आ गई। मां ने उनकी परवरिश के लिए कई जगह नौकरी तलाश की, लेकिन निराशा ही मिली। परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि उन्होंने मंदिर परिसर में फोटोग्राफी के जरिये आजीविका चलाने का फैसला लिया। मां धारी देवी के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अधिकतर लोग फोटो खिंचाने से मना कर देते हैं, लेकिन कुछ लोग राजी हो जाते हैं। इससे कुछ आय हो जाती है। एेश्वर्या के लिए फोटोग्राफी परिवार की आजीविका चलाने के लिए बड़ी आस है। 

 

You Might Also Like

क्या आप जानते हैं ये बातें
कहानी बताएगी, बोलने से पहले समझना क्यों है जरूरी
राजकीय शैक्षणिक संस्थाओं में हेल्थ कवरेज बढ़ाने पर जोर
डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों का रिजल्ट घोषित
Yogacharya Rekha Raturi: देहरादून की रेखा ने योगशक्ति से दी मौत को मात, साइकिल से कीं केदारनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर की यात्राएं
TAGGED:cameracourageous daughters of Uttarakhandnewslive24x7.comphotographySrinagartemple premises of Dhari DeviUttarakhand news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Video: आपको भा जाएंगे हैंडीक्राफ्ट के ये नायाब तोहफे
Next Article बदरी फल- सीबकथोर्न, चूक यानी अमेश- बहुउपयोगी हिमालयी फल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?