मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घर जाकर वंदना कटारिया को सम्मानित किया

Rajesh Pandey

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर उनको टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उनको तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।  

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखंड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने वंदना को इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल एवं वंदना कटारिया के परिवारजन उपस्थित थे।

Keywords: Vandana Katariya, CM Uttarakhand, Uttarakhand CM, Tokyo Olympic 2020, India Women Hockey Team, Hockey Player Vandana Katariya

Contents
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर उनको टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।मुख्यमंत्री धामी ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उनको तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखंड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई।उन्होंने वंदना को इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल एवं वंदना कटारिया के परिवारजन उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *