By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मुख्यमंत्री ने पंचायतों के विकास के लिए डिजीटल माध्यम से दिए 62.21 करोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > मुख्यमंत्री ने पंचायतों के विकास के लिए डिजीटल माध्यम से दिए 62.21 करोड़
FeaturedUttarakhand

मुख्यमंत्री ने पंचायतों के विकास के लिए डिजीटल माध्यम से दिए 62.21 करोड़

Rajesh Pandey
Last updated: October 10, 2020 9:08 pm
Rajesh Pandey
6 years ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पंचायतों को राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि को डिजिटल माध्यम से प्रदेश की 7791 ग्राम पंचायतों, 95 क्षेत्र पंचायतों एवं 13 जिला पंचायतों को एक साथ कुल 62.21 करोड़ की धनराशि हस्तान्तरित की। इस धनराशि में ग्राम पंचायतों के लिए 19.30 करोड़, क्षेत्र पंचायतों के लिए 14.48 करोड़, जिला पंचायतों के लिए 28.43 करोड़ की धनराशि शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पंचायतों को धनराशि का डिजिटल स्थानान्तरण होने से कार्यों में तेजी व पारदर्शिता आएगी। इससे सरकारी सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इण्डिया प्रोग्राम को साकार करते हुए पंचायतीराज विभाग त्रिस्तरीय पंचायतों को सभी अनुदान एक साथ डिजिटल हस्तान्तरित कर रहा है। पंचायतों द्वारा प्राप्त अनुदानों तथा स्वयं के आय स्रोत आदि से प्राप्त सभी धनराशियों से कराए जा रहे विकास कार्यों एवं अन्य गतिविधियों के सापेक्ष सभी भुगतान शत् प्रतिशत पीएफएमएस के माध्यम से डिजिटल रूप में किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से सभी पंचायतों को केन्द्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली धनराशि तत्काल पंचायतों के खाते में पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इण्डिया प्रोग्राम का उद्देश्य सरकारी सेवाओं की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से जन सामान्य को पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए समस्त ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ना है। इससे राजकीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा पंचायत के निवासी, जो पंचायत से बाहर अन्यत्र रहते हों, अपने मोबाइल अथवा किसी भी अन्य डिवाइस पर इस पोर्टल के माध्यम से पंचायत को केन्द्रीय वित्त एवं राज्य वित्त तथा अन्य स्रोतों से प्राप्त धनराशि तथा पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के साथ-साथ अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सभी पंचायतों को एक साथ डिजिटल माध्यम से अनुदान की राशि हस्तान्तरित किए जाने के बाद पंचायतों को विकासपरक परियोजनाओं के साथ-साथ कोरोना वायरस महामारी से ग्रामवासियों के बचाव के लिए आवश्यक उपायों और बाहर से आए नागरिकों के संस्थागत क्वारान्टीन सम्बन्धी व्यवस्था के लिए सामुदायिक भवनों (पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालय या अन्य राजकीय भवन आदि) की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, मरम्मत, सैनेटाइजेशन, प्रचार-प्रसार आदि कार्यों को पूर्ण करने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी ग्रामवासियों की भूमिका की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने सभी त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी ग्रामवासियों से यह अपील की है कि वर्तमान कोविड-19 परिस्थितियों से बचाव के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए ‘‘दो गज सामाजिक दूरी और मास्क जरूरी‘‘ नियम का अनुपालन आवश्यक रूप से किया जाए। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा एवं निदेशक पंचायती हरिचन्द्र सेमवाल आदि उपस्थित थे।

 

 

You Might Also Like

ऑस्ट्रेलिया की छह साल की वैज्ञानिक, प्रकाशित हो चुकी है रिसर्च
पंडित अतुल कंडवाल का लेखः अर्पण, तर्पण, समर्पण का पर्व है पितृपक्ष
उत्तराखंडः विद्यालयी शिक्षा विभाग बनाएगा मानव संपदा पोर्टल, ऑनलाइन होंगे शिक्षकों व कर्मियों के ट्रांसफर
एम्स ऋषिकेश ने बताया, सेवन प्लस वन प्रोग्राम करेगा डेंगी के मच्छरों को कंट्रोल
Top Internship Companies for IT Students
TAGGED:Chief Minister  Trivendra Singh RawatChief minister of UttarakhandCORONADigital IndiaUttarakhand news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सीएम ने कोविड की रोकथाम के लिए विधायकों और अफसरों को दिलाई शपथ
Next Article प्रधानमंत्री ने छह राज्यों में एक लाख लोगों को प्रोपर्टी कार्ड बांटे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?