By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: विश्व तंबाकू निषेध दिवसः एम्स ने कहा, नशे से बचने के लिए बेहतर सोच और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > विश्व तंबाकू निषेध दिवसः एम्स ने कहा, नशे से बचने के लिए बेहतर सोच और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी
Featuredhealth

विश्व तंबाकू निषेध दिवसः एम्स ने कहा, नशे से बचने के लिए बेहतर सोच और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी

Rajesh Pandey
Last updated: May 31, 2024 9:12 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हरिश्चंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के “युवा जोश” यूथ वैलनेस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के उपयोग से बचने का संदेश दिया गया, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के उपाय बताए गए।

शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के अपर-आचार्य व सोशल आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों व कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को युवाओं को नशे की आदत से बचने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति नशे की तरफ तभी कदम बढ़ाता है, जब उस व्यक्ति की सोच पूर्णत: विकसित न हो अथवा वह किसी कारण से भ्रमित हो। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति सोच व इच्छाशक्ति से मजबूत होता है, उसे अपने नफा नुकसान का पता होता है लिहाजा वह नशे की तरफ अपना कदम नहीं बढ़ाएगा।

डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मेडिकल अध्ययन के अनुसार व्यक्ति की सोच का उसके क्रियाकलापों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है।
जीवन में वह व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता जो अपने बारे में नहीं सोच सकता है। लिहाजा बिना सोच के व्यक्ति की जिंदगी एक निर्जीव के समान है।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच को सृदृढ़ बनाना होगा और इच्छाशक्ति को जागृत करना होगा। हमें ऐसे तमाम विषयों को लेकर जागरूक रहने के साथ साथ स्वयं से प्रश्न पूछने की आदत को भी स्वयं में विकसित करना होगा।

डॉ. संतोष कुमार ने तंबाकू सेवन को शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक बताया है। मगर वर्तमान में देखा जा रहा है कि न सिर्फ बड़े बुजुर्ग निहायत कम उम्र के किशोर व युवा भी तंबाकू, शराब व अन्य प्रकार की नशे के आदी होते जा रहे हैं। उन्होंने इसे इच्छा शक्ति के अभाव में पशुवत सोच बताया। उनका मानना है कि जो व्यक्ति जैसा सोचता है, वह वैसा बन जाता है, लिहाजा सोच ही हमें मजबूत बनाती है और हमारी इच्छा शक्ति को विकसित करता है। इसके लिए हमारा सकारात्मक होना पहली शर्त है।

विशेषज्ञ चिकित्सक के अनुसार नशे की लत में किशोर व युवा वर्ग काफी आगे हैं, जिनमें 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग सबसे अधिक नशे की ओर बढ़ रहा है। जबकि बच्चों की यही उम्र है, जिसमें वह स्वयं में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं, मगर दृढ़ इच्छाशक्ति के अभाव और सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से वह ऐसा नहीं कर पाते और जीवन बनाने की उम्र में नकारात्मक सोच के साथ जीवन को समाप्त करने की ओर बढ़ चलते हैं। उनका मानना है कि यदि हम आज अपनी एक आदत में सुधार करते हैं तो हमारी वही आदत हमें बहुत बड़ी सौगात देती है और भविष्य में हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने बताया कि जब भी हम किसी पदार्थ का सेवन आवश्यकता से अधिक करने लगते हैं तो वह एक नशे का रूप ले लेता है और शरीर में उसकी एक अच्छी बॉन्डिंग बन जाती है, लिहाजा हमारा शरीर उसी पदार्थ को बार-बार मांगने की कोशिश करता है। यह सब ब्रेन के रिसेप्टर हैं जो बार बार इच्छा शक्ति पर अटैक करता है। ऐसे में खासकर किशोर व युवा वर्ग को ऐसी चीजों से दूर रहने की जरुरत होती है जो बार-बार आपको अपनी ओर आकर्षित करती हैं तथा बिना मेहनत के आसानी से मिल जाती है।

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बताए गए महत्वपूर्ण उपाय –
1- सोच
2- इच्छा-शक्ति
3- प्रश्न पूछने की आदत
4- हैप्पीनेस।

“युवा जोश” यूथ वैलनेस कार्यक्रम में आउटरीच टीम के सदस्य संदीप कुमार, सूरज राणा, सविता सेमवाल व शुभम, हरिश्चंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम शर्मा, शिक्षक अलख नारायण दुबे, रामाश्रय सिंह, आदित्य नाथ, जयराम कुशवाह, रामकृष्ण पोखरियाल, सुभाषचंद आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के 100 दिन के कार्यकाल पर विकास पुस्तिका
Uttarakhand: चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से पहली बार प्रदेश को मिले 1376 नर्सिंग अधिकारी
प्रसव से पहले गर्भवती महिलाओं को अस्पताल के पास आवासीय सुविधा मिलेगी
गायों के पास बैठकर दूर हो जाती हैं सभी चिंताएं
Uttarakhand Election: आखिर किन से जंग जीतकर लौटे हरीश रावत ?
TAGGED:AIIMS RISHIKESHWorld No Tobacco Day
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article AIIMS Rishikesh में सिरोसिस बीमारी का अब ’टिप्स’ से होगा इलाज
Next Article Uttarakhand: काली हल्दी की खेती फायदा देगी, पर ध्यान रखना इस बात का
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?