वीडियोः पिथौरागढ़ में बहन को पालकी में बैठाकर परीक्षा दिलाने लाते हैं भाई

Rajesh Pandey
ये फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो से लिए हैं।

पिथौरागढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बहुत भावुक करता है। यह वीडियो भाई और बहन के बीच अटूट रिश्ते तथा उनके बीच स्नेह और सहयोग को दर्शाता है।

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी. दूर स्थित शैलकुमारी राजकीय इंटर कालेज में इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। पिथौरागढ़ से लगभग 28 किमी. दूर स्थित चमाली गांव के बच्चों का परीक्षा केंद्र इसी विद्यालय में है।

पिथौरागढ़ के चमाली गांव की एक बिटिया संजना का दसवीं की परीक्षा का केंद्र शैलकुमारी इंटर कालेज में है। यह बालिका पैदल नहीं चल पाती है, इसलिए उनके भाई, उनको परीक्षा दिलाने के लिए कुर्सी की बनी पालकी में बैठाकर विद्यालय तक लाते हैं। उनके भाई पारस और बड़ी बहन सान्या का परीक्षा केंद्र भी इसी विद्यालय में है। पारस और सान्या इंटर की परीक्षा दे रहे हैं। तीनों बहन भाई परीक्षा केंद्र से लगभग आधा किमी. दूर किराये का कमरा लेकर परीक्षा दे रहे हैं।

पारस अपने ममेरे भाई आकाश की मदद से एक पालकी में बैठाकर बहन को परीक्षा दिलाने विद्यालय लाते हैं। पारस कहते हैं, उनकी बहन शिक्षिका बनना चाहती है। वो उसके शिक्षिका बनने के सपने को साकार करेंगे। newslive24x7.com  से बात करते हुए पारस ने बताया कि वो चमाली गांव स्थित विद्यालय में पढ़ते हैं, जो उनके गांव डुंगरी से लगभग एक घंटे की दूरी पर है, जहां जीप से स्कूल जाते हैं।

सोशल मीडिया में पोस्ट किए गए वीडियो में लिखा है- भाई बहन का रिश्ता अटूट होता है। बहन चल नहीं सकती है, इसलिए उनके भाई इस तरीके से उनको स्कूल लाते हैं। सलाम है ऐसे भाई को।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *