उत्तराखंड मेडिकल सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल देखें

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड मेडिकल सेलेक्शन बोर्ड ने वर्ष 2022-23 की परीक्षाओं और साक्षात्कारों की प्रस्तावित समय सारणी जारी की है। यह समय सारणी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

समय सारणी देखने के लिए क्लिक करें-  उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की वर्ष 2022-23 की परीक्षाओं की प्रस्तावित समय – सारणी

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा की उक्त तिथियों/माह में तत्समय की परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन हो सकता है। परीक्षा सम्बन्धी विज्ञापन एवं अन्य जानकारी समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://ukmssb.org/ पर अपलोड की जाएगी। परीक्षा की तिथि तथा समय बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले प्रवेश पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

यह समय-सारणी अभ्यर्थियों के सूचनार्थ मात्र है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी करने का पूर्ण समय मिल सके। अभ्यर्थी समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *