मुख्यमंत्री से मिलीं दो पत्ती फिल्म की अभिनेत्री कृति सेनन

Rajesh Pandey

देहरादून। देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कृति सेनन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कृति सेनन को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और बताया, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) की नई फिल्म नीति तैयार है और इसमें फिल्मों को पहले से अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है।

इस दौरान कृति सेनन ने मुख्यमंत्री को बताया, उत्तराखंड में शूटिंग के लिए उन्होंने 20 दिन में अपनी फ़िल्म प्रोडक्शन टीम को तैयार किया। यह सब उत्तराखंड के फिल्म फ्रेंडली वातावरण की वजह से ही हो पाया।

उन्होंने बताया उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद(UFDC) द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग अनुमति मिलना बहुत आसान हो गया है। यहां के लोकेशन डेस्टिनेशन फ़िल्म शूटिंग के लिहाज़ से बहुत ही अनुरूप भी हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट में फिल्म विकास परिषद के CEO और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय के साथ नेशनल अवार्ड प्राप्त डायरेक्टर आरएस पिपलवा जो कि “दो पत्ती” में प्रोजेक्ट हेड हैं और शरद मित्तल प्रोडक्शन कंसलटेंट भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *