उत्तराखंड चुनावः अगली लिस्ट में युवा कांग्रेस को मिलेगी तरजीह

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी जगह मिली है, हालांकि गदरपुर से टिकट मांग रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को टिकट नहीं मिला। पर, फिर भी इस बात की पूरी संभावना है कि 17 प्रत्याशियों की अगली सूची में युवाओं को पहले से ज्यादा तरजीह दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव में बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर भाजपा पर हमलावर हो रही कांग्रेस से टिकटों के बंटवारे में भी युवाओं को प्राथमिकता देने की दरकार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी प्रत्याशियों के चयन में युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि अगली लिस्ट में युवा कांग्रेस के कोटे से कम से कम तीन से चार सीटें  दी जा सकती हैं।

देखें कांग्रेस की पहली लिस्ट-

कांग्रेस ने यमुनोत्री, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, बीएचईएल रानीपुर सहित अन्य सीटों पर युवाओं को टिकट दिया है। अभी डोईवाला, ऋषिकेश, देहरादून कैंट, नरेंद्रनगर, टिहरी, ज्वालापुर, झबरेड़ा, रुड़की, खानपुर, हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, सल्ट, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सोमवार तक इन सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीट भी घोषित नहीं हुई है। वहीं, अभी-अभी कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं की सीटों का भी फैसला नहीं हुआ है। दोनों को प्रत्याशी बनाया जाएगा या फिर किसी एक को चुनाव लड़ाया जाएगा।

हालांकि, यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के टिकटों की घोषणा के बाद संभावना व्यक्त की जा रही है कि हरक सिंह और अनुकृति गुसाईं दोनों को प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। अनुकृति की सीट को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ है, पर हरक सिंह कहां से चुनाव लड़ेंगे, यह देखना है। वहीं, किशोर उपाध्याय, शूरवीर सिंह सजवाण और ओमगोपाल रावत की दावेदारी पर भी दूसरी लिस्ट में फैसला होगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *