By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: श्रीनगर बेस चिकित्सालय में कैंसर की जांच के लिए हर दिन पहुंचते हैं दो से पांच मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > श्रीनगर बेस चिकित्सालय में कैंसर की जांच के लिए हर दिन पहुंचते हैं दो से पांच मरीज
FeaturedhealthNewsUttarakhand

श्रीनगर बेस चिकित्सालय में कैंसर की जांच के लिए हर दिन पहुंचते हैं दो से पांच मरीज

Rajesh Pandey
Last updated: September 20, 2024 8:53 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

श्रीनगर। मनमोहन सिंधवाल

बेस चिकित्सालय के कैंसर विभाग में वर्ष 2009 से मरीजों के हित में जांच से लेकर देखभाल की विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों की जांच के बाद अभी तक 15 साल में 815 से अधिक मरीजों में कैंसर की पुष्टि हो चुकी है। इनमें अधिकतर मरीजों को बेस चिकित्सालय के कैंसर विभाग में आयुष्मान के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जबकि मरीजों का इलाज कीमोथेरैपी, सर्जरी व रेडिएशन थेरैपी के माध्यम से उनकी स्थिति के अनुसार होता है। ओपीडी में हर दिन 02 से लेकर 05 मरीज पहुंचते हैं, जिनकी कैंसर संबंधी जांच नि:शुल्क होती है।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर कैंसर मरीजो के लिए पैलिएटिव केयर यूनिट (Palliative Care Unit) की शुरुआत जल्द की जाएगी। इस यूनिट का संचालन एनेसथीसिया विभाग व रेडियोथेरैपी की देखरेख में होगा। एनेस्थीसिया विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित, जो कि पहले एम्स ऋषिकेश से Palliative Care में फैकल्टी रहे हैं, की देखरेख में इस यूनिट का संचालन होगा।

प्रशामक देखभाल इकाई (PCU-Palliative Care Unit) एक विशेष स्वास्थ्य सेवा सुविधा या विभाग है, जो गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों को व्यापक देखभाल प्रदान करता है। यह देखभाल पीड़ा को कम करने, जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने और रोगियों और उनके परिवारों के सहयोग करने पर ध्यान केंद्रित करता है। इसमें इनपेशेंट और आउटपेशेंट देखभाल (Inpatient and outpatient care), परामर्श सेवाएं, पुनर्वास चिकित्सा, पोषण सहायता तथा परामर्श और मनोचिकित्सा आदि शामिल हैं।

अस्पताल के कैंसर विभाग की एचओडी डॉ. इंदिरा यादव ने बताया कि कैंसर रोगियों के इलाज के लिए विभाग हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। आयुष्मान के जरिए नि:शुल्क दवा और इलाज किया जा रहा है। ट

श्रीनगर बेस चिकित्सालय मे कैंसर मरीजों के लिए सर्जरी और कीमोथेरैपी की सुविधा उपलब्ध है। अगर, रेडिएशन थेरैपी की आवश्यकता पड़ती है, तो मरीजों को एम्स ऋषिकेश भेजा जाता है और फॉलोअप बेस चिकित्सालय मे होता है।

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. सीएमएम रावत ने बताया, श्रीनगर बेस चिकित्सालय में महीने में दो दिन मेडिकल/ सर्जिकल कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक सुविधा भी अक्टूबर माह से निःशुल्क प्रदान की जाएगी । किसी भी तरह की असुविधा पर बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक से सम्पर्क कर सकते है।

You Might Also Like

आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू किए
शिक्षक ने 25 साल तक दुर्गम में सेवाओं का केक काटकर मनाया जश्न
सीजनल एन्फ्लुएंजा में विशेष सावधानी बरतें इन बीमारियों से पीड़ित लोग
उत्तराखंड में दो हजार लोगों ने किया रिवर्स माइग्रेशन, स्वरोजगार से अच्छा कमा रहेः आयोग
उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहते हैं नाना पाटेकर
TAGGED:AAyushman Yojana UttarakhandPalliative Care UnitSrinagar Base HospitalWhat is Palliative Care Unit
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article भाऊवाला में 20 सितंबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे
Next Article “Top Skills for Self-Employment in India: Unlock Your Potential”
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?