दो छोटी कहानियां

Rajesh Pandey

सितारों संग खेलती मछलियां

एक रात एक छोटा बच्चा सो नहीं रहा था। वह बिस्तर पर बैठा हुआ था। मां ने उसको सुलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अभी भी जाग रहा था। मां उसको घर की खिड़की पर ले गई और उसे आसमान में चमकते तारे दिखाए।

मां ने उसको सितारों के बारे में कुछ कहानियां सुनाने का निर्णय लिया। मां ने कहानी सुनाई कि दो छोटे तारे थे, जो गहरे नीले समुद्र में दो मछलियों के साथ खेलते थे। वहीं दो मेंढ़क भी थे, जो पूरी रात टर्र टर्र की आवाज निकालते।

इसी तरह हम एक छोटे बच्चे को भी देख रहे हैं, जो रात होने पर भी जाग रहा है और इस बच्चे को अब सो जाना चाहिए।मां से कहानियां सुनकर बच्चा खुश था। जल्द ही मां की गोद में उसको नींद आ गई। यह कहानी हमें बताती है कि जब आपको सोने का समय हो, आपको सो जाना चाहिए।

मुर्गे ने बचाई अपनी जान

किसी दूर देश में एक मुर्गा अपने मालिक और उनकी पत्नी के साथ रहता था। हर सुबह मुर्गा बहुत तेज कुकड़ु कू, कुकड़ु कू की आवाज निकालता,जिससे उसके मालिक व उसकी पत्नी की नींद टूट जाती। इससे वो दोनों मुर्गे से नाराज हो गए।

एक दिन मुर्गे ने सुना कि उसका मालिक और पत्नी उसे डिनर के लिए मारना चाहते हैं। वह काफी डर गया, लेकिन उसने फैसला किया कि अब यहां नहीं रहेगा। उसने जल्दी से मालकिन के शूज और मालिक की स्टिक उठाई औऱ वहां से भाग लिया। वह दूर जंगल में भाग गया। वह पहले से काफी खुश और संतुष्ट है। (अनुवादित)

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *