समझदार बकरी

Rajesh Pandey
Short stories

दो बकरियां थीं। वो एक पुल के पास रहती थीं। पुल बहुत संकरा था। पुल से एक समय में एक ही बकरी पार हो सकती थी। दोनों बकरियां पुल से नदी पार करती रहती थीं। एक दिन दोनों एक ही समय में पुल पार करने के लिए पहुंचीं। पुल पर दोनों आमने सामने थीं। पुल इतना चौड़ा नहीं था कि दोनों एक बार में पार हो सकें।

एक बकरी ने दूसरी से कहा, तुम पीछे चली जाओ। मुझे उस पार जाना है। दूसरी बकरी बोली, मैं क्यों पीछे जाऊं, तुम क्यों नहीं पीछे हो जाती। कुछ समझ में नहीं आ रहा है क्या। पहली बकरी ने कहा, मैं तुम्हारा कहना क्यों मानूं। बेहतर होगा कि तुम पीछे हो जाओ, जब मैं पुल पार कर लूं, तुम चली जाना। दूसरी बकरी ने कहा, तुम कुछ देर इंतजार नहीं कर सकती क्या।

पहली बकरी ने कहा, मुझे क्यों वापस जाना चाहिए। दूसरी बकरी ने जवाब दिया, मैं तुमसे ज्यादा ताकतवर हूं, इसलिए पीछे हट जाओ। पहली बकरी ने कहा- तुम नहीं, मैं ज्यादा ताकतवर हूं। अपने सींगों को आगे करते हुए उसने कहा, तुम नहीं मानोगी, चलो तैयार हो जाओ लड़ने के लिए। जो जीतेगा, वही पहले पुल पार करेगा। इस पर दूसरी बकरी ने कहा, मैं तुमसे ज्यादा ताकतवर हूं दिमागी तौर पर। मैं तुमसे ज्यादा बुद्धिमान हूं। मैं पुल पर लेट जाती हूं, तुम मेरे ऊपर से होकर पुल पार कर लो। पहली बकरी को अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह बोली, मैं लेट जाती हूं, तुम मेरे ऊपर से होते हुए पुल पार कर लो। इस तरह दोनों की सहमति बन गई और दोनों को पुल पार करने में सफलता मिल गई।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *