खालसा फर्नीचर मार्ट को उत्तराखंड रत्न अवार्ड

Rajesh Pandey
बेहतर गुणवत्ता और उम्दा ग्राहक सेवा के लिए सम्मानित किया गया
उत्तराखंड में विश्वास का दूसरा नाम खालसा फर्नीचर मार्ट को दैनिक जागरण उत्तराखंड रत्न अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। समाज के लिए अभिनव पहल करने वाली हस्तियों और संस्थानों को उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सम्मानित किया। खालसा फर्नीचर मार्ट को बेहतर क्वालिटी और उम्दा ग्राहक सेवा व संतुष्टि के लिए पहले भी सम्मान हासिल हो चुके हैं। आईएसओ-9001 से प्रमाणित खालसा फर्नीचर मार्ट को अक्तूबर 2015 में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल खालसा ने स्वयं डोईवाला पहुंचकर सम्मानित किया था। यह सम्मान संस्थापक सरदार हरभजन सिंह को  फर्नीचर उद्योग में स्वरोजगार देने के लिए  प्रदान किया गया था।
खालसा फर्नीचर के निदेशक सुरेंद्र सिंह खालसा ने बताया कि देहरादून जिले के डोईवाला ब्लाक के छोटे से गांव धर्मूचक में किसान सरदार हरभजन सिंह ने 1980 में खालसा फर्नीचर मार्ट की स्थापना की थी। सरदार हरभजन सिंह ने मेहनत और लग्न के साथ फर्नीचर उद्योग में मिसाल कायम की। क्वालिटी वाले फर्नीचर से संतुष्ट ग्राहकों ही हमारी पब्लिसिटी का माध्यम बने। हमें आगे बढ़ाने में ग्राहकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने अन्य लोगों के सामने फर्नीचर की तारीफ की। देहरादून, ऋषिकेश सहित आसपास के शहरों से ग्राहक धर्मूचक तक आने लगे। बढ़ती लोकप्रियता ने डोईवाला में खालसा फर्नीचर मार्ट का शोरूम और कारखाना खोला गया।
अक्टूबर, 2015 में कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल खालसा फर्नीचर मार्ट के शुगर मिल रोड, डोईवाला स्थित शोरूम और कारखाने पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देहरादून में किसी ने उनको खालसा फर्नीचर उद्योग की जानकारी दी थी। उन्हें जानकार बड़ी खुशी हुई कि डोईवाला जैसे छोटे शहर का एक फर्नीचर उद्योग राज्य के बड़े शहरों में ख्याति हासिल कर रहा है। उन्होंने खालसा फर्नीचर मार्ट में अनुभवी स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिलने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *