CareereducationNewsUttarakhand

Uttarakhand Sanskrit Education Board Result 2026: रुद्रांश उनियाल और सक्षम प्रसाद टॉपर

पूर्व मध्यमा में 92 तथा उत्तर मध्यमा में 88.48 फीसदी उत्तीर्ण

Uttarakhand Sanskrit Education Board Result 2026: देहरादून, 10 अप्रैल 2026ः उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संस्कृत शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।

डॉ. रावत ने बताया कि परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 1775 छात्र-छात्राओं ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें से इंटरमीडिएट में 88.48 प्रतिशत जबकि हाईस्कूल में 92 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

Uttarakhand Sanskrit Education Board Result 2026: उन्होंने बताया कि इस वर्ष परिषदीय परीक्षा में कुल 1775 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिसमें से पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) में 950 और उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) में 825 शामिल थे। डॉ. रावत ने परिषदीय परीक्षा में प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही, उन्होंने बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहे छात्र-छात्राओं को निराश नहीं होने की बात कही। उन्होंने असफल छात्रों से एक बार फिर से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटने को कहा, ताकि बेहतर अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकें।

संस्कृत शिक्षा (प्रभारी) निदेशक कंचन देवराड़ी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल संस्कृत निदेशालय (देहरादून) में घोषित किया गया। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की वर्चुअल उपस्थिति में परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है।

Uttarakhand Sanskrit Education Board Result 2026: परीक्षा का परीणाम विभागीय वेबसाइट व डीजी लाॅकर पर अपलोड कर दिया गया है, जहां से छात्र-छात्राएं सुविधानुसार अपना-अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

इस अवसर पर सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक गैरोला, सचिव उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद पद्माकर मिश्र, संयुक्त निदेशक संस्कृत शिक्षा मंजू भारती, उप निदेशक संस्कृत शिक्षा वाजश्रवा आर्य तथा उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा जगदीश प्रसाद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

10वीं (हाईस्कूल) श्रेष्ठता सूची

स्थान छात्र का नाम विद्यालय का नाम प्रतिशत
प्रथम रुद्रांश उनियाल श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय, प्रकाशनगर, देहरादून 88.2%
द्वितीय प्रिंस पुंडीर गुरुकुल संस्कृत उत्तर माध्यमा विद्यालय, ज्वालापुर, हरिद्वार 87.4%
तृतीय (संयुक्त) अनमोल श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय, प्रकाशनगर, देहरादून 86.0%
तृतीय (संयुक्त) प्रकाश चन्द्र पाठक दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत उत्तरमाध्यमा विद्यालय, हल्द्वानी 86.0%

12वीं (इंटरमीडिएट) श्रेष्ठता सूची

स्थान छात्र/छात्रा का नाम विद्यालय का नाम प्रतिशत
प्रथम सक्षम प्रसाद श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तरमाध्यमा विद्यालय, श्रीनगर 93.4%
द्वितीय अर्जुन कुमार गुरुकुल संस्कृत उत्तरमाध्यमा विद्यालय, ज्वालापुर, हरिद्वार 90.8%
तृतीय अदिति जांगिड़ द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरूकुल विद्यालय, देहरादून 88.6%

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button