देहरादून जिला अस्पताल में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई शुरू

Rajesh Pandey
देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो
जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन और गांधी हॉस्पिटल) में  विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई  (Special Newborn Care Unit -SNCU) शुरू हो गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को यूनिट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। एएनएम, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल , फार्मासिस्ट सभी पद भर लिए गए हैं।
हरिद्वार मेडिकल कालेज शुरू हो गया है। जल्द ही रुद्रपुर, बागेश्वर, पिथौरागढ मेडिकल कालेज शुरू होंगे।
उन्होंने कहा वर्ष 2025 तक शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव होंगे। साथ ही, उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो 200 विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिवर्ष अन्य राज्यों को देगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा चिकित्सालयों में ब्लड बैंक  तथा एसएनसीयू का होना अत्यंत आवश्यक है। जल्द ही जिला अस्पताल कोरोनेशन में ब्लड बैंक भी स्थापित किया जाएगा।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *