50.25 करोड़ की लागत की झील से पेयजल एवं सिंचाई के लिए क्षेत्र में जलापूर्ति होगी
जलाशय बनने से 30 हजार की आबादी को ढाई गुना अधिक पानी मिलेगा
मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र के लिए 6.79 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया सूर्यधार झील का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों का शत प्रतिशत भुगतान करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। धान के किसानों का ऑनलाइन पेमेंट किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है, जो अभी तक 2360 रुपये था, जिसकी वजह से लोग पानी का कनेक्शन नहीं ले पा रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, राज्यमंत्री करन बोहरा, कृष्ण कुमार सिंघल,खेमपाल सिंह, सचिव सिंचाई नितेश झा, प्रमुख अभियंता सिंचाई मुकेश मोहन, जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार, मुख्य अभियंता सिंचाई जयपाल सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई डीके सिंह, स्व. श्री गजेन्द्र दत्त नैथानी के भतीजे संजीव नैथानी आदि उपस्थित थे।
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140
ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com
फोन: +91 9760097344
Leave a Comment




