Silkyara Tunnel में फंसे श्रमिकों को शीघ्र सुरक्षित बाहर निकालने की उम्मीदें बढ़ीं

Rajesh Pandey

Uttarakashi: सिलक्यारा टनल (Silkyara Tunnel) में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू (Rescue) की उम्मीदें बढ़ी हैं। प्रशासन सड़कों को दुरुस्त कर रहा है। इन्हीं सड़कों के माध्यम से श्रमिकों को रेस्क्यू के बाद अस्पताल या उनके आवास के लिए ले जाया जाएगा।

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य पूरा कर लिया गया था। अब मैनुअली काम करते हुए पाइप को कुल 55.3 मीटर पुश कर लिया गया है। अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (NHIDCL) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 44 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है और आगे का कार्य भी तेज़ी से किया जा रहा है। इस दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी सुरंग में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से सुरंग में फंसे श्रमिकों का हालचाल जाना एवं ड्रिलिंग के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री ने बताया कि मैनुअली डिगिंग शुरू कर दी गई है।

अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। यदि कोई बड़ी अड़चन नहीं आई तो शीघ्र ही सभी श्रमिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अंदर फंसे सभी श्रमिकों को नियमित रूप से गुणवत्ता पूर्ण भोजन भेजा जा रहा है। सभी श्रमिकों से निरंतर डॉक्टर एवं मनोचिकित्सकों से भी संवाद करवाया जा रहा है। अंदर फंसे श्रमिकों की उनके परिजनों से भी निरंतर बात करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि एसडीआरफ द्वारा स्थापित कम्युनिकेशन सेटअप के अतिरिक्त बीएसएनएल द्वारा भी टेलिफोनिक कम्युनिकेशन सेटअप को स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि फंसे श्रमिकों को निकाले जाने के उपरांत की सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ मौके पर तैनात है। डॉक्टरों की टीम भी मौके पर मौजूद है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *