By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: त्रिवेंद्र और योगी आदित्यनाथ ने किया श्री बदरीनाथ धाम में पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > त्रिवेंद्र और योगी आदित्यनाथ ने किया श्री बदरीनाथ धाम में पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास
FeaturedUttarakhand

त्रिवेंद्र और योगी आदित्यनाथ ने किया श्री बदरीनाथ धाम में पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास

Rajesh Pandey
Last updated: November 17, 2020 6:59 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE
श्री बदरीनाथ धाम। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भगवान श्री बदरीनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने मंदिर के गर्भ गृह में भगवान विष्णु की आराधना की तथा राज्यवासियों एवं सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री बदरीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
दोनों मुख्यमंत्रियों ने भारत के अन्तिम गांव माणा, भीम पुल एवं सरस्वती पुल का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री आईटीबीपी, सेना एवं बीआरओ के जवानों से मिले और उनका हौसला बढ़ाया। सेना के जवानों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए भारत माता की जयकार के नारे लगाए।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी सैन्य परम्परा एवं वीर सैनिकों पर गर्व है, जो भौगोलिक एवं मौसम की विपरीत परिस्थितियों का अदम्य साहस एवं वीरता के साथ सामना कर देश की सीमाओं की रक्षा में हर समय तत्परता से खड़े है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश विश्रामालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास हुआ। यह एक बड़ी उपलब्धि है। देशभर से लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां आते हैं, इस पर्यटक आवास गृह के निर्माण से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए एक और सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जैसा विशाल राज्य आज विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने श्री बदरीनाथ धाम में बर्फ के कारण यातायात एवं अन्य व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जनपद चमोली को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की, ताकि श्रद्धालुओं को यहां आने जाने में कोई कठिनाई न हो।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उन्हें कई वर्षों के बाद भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के इन सभी कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों के लिए हृदय से उनका अभिनन्दन करते हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच पिछले 18-20 वर्षों से परिसम्पत्तियों के हस्तान्तरण से सम्बन्धित बहुत से विवाद चले आ रहे थे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने अपने रचनात्मक और सकारात्मक पहल से इन सभी समस्याओं का समाधान करने में सफलता प्राप्त की है। इसके परिणामस्वरूप ही हरिद्वार में अलकनन्दा होटल जो उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम का था, जिस पर लम्बे समय से विवाद था। दोनों राज्यों की सरकारों ने आपसी सहमति से तय किया कि अलकनन्दा होटल उत्तराखंड सरकार को सौंपेगे और उत्तर प्रदेश सरकार उसी के पास भागीरथी पर्यटन आवास गृह बना रही है। इस अतिथि गृह का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। हरिद्वार कुंभ से पहले इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि संतों एवं योगियों ने अपनी साधना, योग एवं तप से इस पावन धरती को पवित्र किया है। योगराज सुन्दरनाथ जी की तपस्थली भी श्री बदरीनाथ में है। यहां पर योगराज सुन्दरनाथ जी की गुफा भी है। उन्होंने इच्छा जताई कि उत्तराखड सरकार उनकी गुफा का पुनर्रूद्धार करे तो बहुत अच्छा कार्य होगा।

You Might Also Like

आयोग की इस परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन और संशोधन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर
उत्तराखंडः गरुड़ गंगा में स्नान से मिलती कालसर्प योग से मुक्ति
पर्यावरण अनुकूल नीतियां अपना कर प्रकृति सम्मत विकास पर ही  हमारा भविष्य निर्भर करेगा : उपराष्ट्रपति
खुशखबरीः टाटा समूह उत्तराखंड की 4000 महिलाओं को नौकरी देगा
इस छोटे से कस्बे में बड़े संकल्प को निभा रहे विनोद नेगी
TAGGED:Shri Badrinath DhamUttar Pradesh Chief Minister Yogi AdityanathUttar Pradesh Tourism CorporationUttarakhand government
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article अखबारों में पत्रकारिता से बढ़ती हैं आपकी क्षमताएं
Next Article मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?