By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: पांच चुनावी राज्यों में 1760 करोड़ की नकदी, शराब और सामान जब्त, सबसे ज्यादा नकदी तेलंगाना में पकड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > पांच चुनावी राज्यों में 1760 करोड़ की नकदी, शराब और सामान जब्त, सबसे ज्यादा नकदी तेलंगाना में पकड़ी
ElectionFeaturedNewsPolitics

पांच चुनावी राज्यों में 1760 करोड़ की नकदी, शराब और सामान जब्त, सबसे ज्यादा नकदी तेलंगाना में पकड़ी

Rajesh Pandey
Last updated: November 20, 2023 9:05 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

नई दिल्ली। पांच चुनावी राज्यों मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव की घोषणा के बाद से 1760 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की सूचना मिली है, जो 2018 में इन राज्यों में पिछले विधानसभा चुनावों में की गई बरामदगी से सात गुना (239.15 करोड़ रुपये) अधिक है।

गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और कर्नाटक में पिछले छह राज्यों के विधानसभा चुनावों में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई थी, जो इन राज्यों में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में 11 गुना अधिक है।

इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सिस्टम (ईएसएमएस) के माध्यम से निगरानी प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी को भी शामिल किया है, जो बहुत सहायक साबित हो रहा है, क्योंकि यह बेहतर समन्वय और खुफिया जानकारी साझा करने के लिए केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ जोड़ता है।

चुनाव वाले राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, चुनावों की घोषणा के बाद और 20 नवंबर 2023 की स्थिति के अनुसार जब्ती की गई राशि और सामान इस प्रकार हैं-

राज्यनकद (करोड़ रुपये)शराब (करोड़ रुपये)मादक पदार्थ (करोड़ रुपये)कीमती धातुएं (करोड़ रुपये)मुफ्त और अन्य वस्तुएं (करोड़ रुपये)योग (करोड़ रुपये)
छत्तीसगढ़20.772.164.5522.7626.6876.9
मध्य प्रदेश33.7269.8515.5384.1120.53323.7
मिजोरम04.6729.82015.1649.6
राजस्थान93.1751.2991.7173.36341.24650.7
तेलंगाना225.2386.82103.74191.0252.41659.2
कुल (करोड़ रुपये)372.9214.8245.3371.2556.02~ 1760
इन 5 राज्यों में 2018 विधानसभा चुनावों के दौरान जब्ती के आंकड़ों की तुलना में 636% की वृद्धि

* आंकड़े राउंड फिगर में हैं

ईएसएमएस एक ऐसा प्रयास है, जिसका उद्देश्य प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचना का त्वरित आदान-प्रदान करना है। ईएसएमएस चुनाव व्यय निगरानी प्रक्रिया में शामिल कई प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सीईओ और डीईओ स्तर पर आसान समन्वय प्रदान करता है। चुनाव वाले राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, यह आंतरिक एप अच्छी तरह से काम कर रहा है और चुनाव व्यय निगरानी प्रक्रिया में मदद कर रहा है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार योजनाओं के ऋण स्वीकृति पत्र बांटे
कांग्रेस में शामिल होने के बाद सामने आया हरक सिंह का माफीनामा
पहाड़ों में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिया जाएगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन भत्ताः स्वास्थ्य सचिव
राज्य में कोरोना को नियंत्रित रखने में सहयोग के लिए प्रदेशवासियों का धन्यवादः मुख्यमंत्री
रिपोर्टः मानव अस्तित्व के लिए बहुत जरूरी है जैवविविधता को बनाए रखना
TAGGED:Election Seizure Management System (ESMS)five poll-going statesThe Election Commission of Indiawhat is ESMS
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को रेस्क्यू कराने के लिए DRDO के रोबोट भेजे
Next Article सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों की लाइव तस्वीरें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?