देखेंः UKPSC ने घोषित किया इन पदों के लिए इंटरव्यू का रिजल्ट

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 05 फरवरी, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (भौतिक विज्ञान) के पदों के लिए साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित किया है।

अधिक जानकारी के लिए देखें-

आयोग की विज्ञप्ति

चयन परिणाम

 इंटरव्यू मार्क्स 

आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन पत्रों में अंकित एपीआई स्कोर के आधार पर शार्टलिस्टिंग परिणाम 13 अप्रैल, 2022 को घोषित किया गया था। सफल अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र में किए गए दावे के आधार पर प्राप्त अभिलेखों की सन्निरीक्षा के क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान विषय के अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 व 22 जनवरी, 2025 को आयोजित किया गया।

उक्त विषय के साक्षात्कार में सम्मिलित अभ्यर्थियों का चयन परिणाम, कट-ऑफ मार्क्स एवं साक्षात्कार में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों का विवरण आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रकाशित किया गया है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *