संकल्प दिवस पर दिव्यांग बच्चों से मिले मुख्यमंत्री

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिवस पर देहरादून के NIEPVD – National Institute for the Empowerment of the Persons with Visual Disabilities (Divyangjan) में दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर जन्म दिवस मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्थान को ₹25 लाख देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ। संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति, ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा, दिव्यांगजनों को सरकार हरसंभव सुविधाएं प्रदान कर रही है। आज दिव्यांग अनेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं के दम पर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस दौरान पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, NIVH के निदेशक Dr. Himangshu Das आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने संकल्प दिवस पर देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *