भारत को चीन ने नहीं दिया नदियों को डेटा

Rajesh Pandey
पेइचिंग। डोकलाम विवाद को लेकर दुनिया भर में अपनी भद्द पीटा चुका चीन अब भारत के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहा है। कुछ समय से पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत के कई हिस्से बाढ़ से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदी के पानी से जुड़े आंकड़े भारत के साथ साझा नहीं किए हैं।
दोनों देशों के बीच 2006 में एक संधि हुई थी, जिसके तहत नदियों से जुड़ी ऐसी जानकारियां साझा की जानी थीं। इस संधि के तहत चीन हर साल मानसून के दौरान इन दोनों नदियों का हाइड्रोलॉजिकल डेटा भारत को देने वाला था। लेकिन इस साल चीन ने इस संधि का उल्लंघन करते हुए अभी तक इन दोनों नदियों में पानी की उपलब्धता से जुड़े आंकड़े भारत को नहीं दिए हैं।
इसके पीछे मुख्य वजह भारत और चीन के बीच 16 जून से ही सिक्किम सेक्टर के पास डोकलाम विवाद बताया जा रहा है। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने दोनों मामलों को जोड़ने से इनकार किया। मंत्रालय का कहना है कि दोनों अलग-अलग मामले हैं। इसलिए इस साथ जोड़ा नहीं जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के हवाले से बताया गया है कि 2006 में हुए समझौते के बाद एक सिस्टम विकसित किया गया,जिसके तहत चीन हर साल मई से लेकर अक्टूबर के बीच मानसून के दौरान ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदी का हाइड्रोलॉजिकल डेटा भारत को दे।
इस सिलसिले में 2013 और 2015 में दोनों देशों ने 2 एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए। दोनों देशों के बीच 2016 में आखिरी बार द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। रवीश कुमार ने कहा कि आंकड़ों की कमी के कारण बाढ़ प्रबंधन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा,इस क्षेत्र में बाढ़ हमेशा से आती रहती है। हम समय-समय पर इसका सामना करते रहते हैं।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *