अगर रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार राखी बांधी जाए तो वह और भी कल्याणकारी होती है। किस राशि के लिए कैसे राखी बांधे वह इस प्रकार है- मेष राशि के भाई को बहनें मालपुए खिलाएं और लाल डोरी से बनी राखी बांधें। वृषभ राशि के भाई को दूध से बनी हुई मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें। मिथुन राशि के भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं और हरी डोरी वाली राखी बांधें। कर्क राशि के भाई को रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधें। सिंह राशि वाले भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें। कन्या राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें। तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधें। वृश्चिक राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें। धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें। मकर राशि के भाई को बालूशाही खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधें। कुंभ राशि के भाई को को कलाकंद खिलाएं एवं नीले रंग से सजी राखी बांधें। मीन राशि के भाई को मिल्क केक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें।
जानिए, किस राशि के भाई को कौन सी राखी बांधे

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140
ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com
फोन: +91 9760097344
Leave a Comment


