Rahul Gandhi ने आखिर बता ही दिया, T-Shirt से किनको मैसेज देना चाहते हैं

Rajesh Pandey

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लीड कर रहे राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में भी केवल एक टी शर्ट पहनकर चल रहे हैं। पहले राहुल गांधी की टी शर्ट के रेट को लेकर उनके विपक्षियों ने निशाना साधा और अब शीत लहर में उनकी टी शर्ट चर्चाओं में है। पर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने इतनी ठंड में स्वेटर क्यों नहीं पहना, यह टी शर्ट ही क्यों पहन रखी है। आखिर, वो टी शर्ट के जरिये किनको मैसेज देना चाहते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया है, इस टी शर्ट से बस इतना इजहार कर रहा हूं, थोड़ा दर्द आपसे उधार ले रहा हूं।

यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा, सीखने का बड़ा अनुभव : मोहित उनियाल

राहुल एक वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “हम सुबह छह बजे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करते हैं। तीन गरीब बच्चे मेरे पास आ गए, उनकी शर्ट फटी हुई थीं। वो मेरे साथ फोटो लेना चाहते थे। मैंने जैसे ही उन बच्चों को पकड़ा, वो ठंड से कांप रहे थे। उन्होंने पतली सी शर्ट पहन रखी थी। उस दिन मैंने निर्णय ले लिया, जब तक मैं नहीं कांपूंगा, मैं टी शर्ट पहनूंगा। जब मुझे ठंड लगनी शुरू हो जाएगी, जब मुझे जबरदस्त कठिनाई होगी, तब मैं स्वेटर पहनने की सोचूंगा। इससे पहले टी शर्ट पहनकर ही चलूंगा। मैं उन तीन बच्चियों को मैसेज देना चाहता हूं कि आपको ठंड लग रही है, तो राहुल गांधी को भी ठंड लगेगी, जिस दिन आपने स्वेटर पहन लिया, उस दिन राहुल गांधी स्वेटर पहन लेगा। ”

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *