“अपनी समस्याएं लेकर खुद मिलें, बिचौलियों की बातों में न आएं”

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई में 119 शिकायतें मिलीं। जिलाधिकारी ने जनता से अनुरोध किया कि अपनी शिकायतों को लेकर स्वयं मिलें, किसी भी बिचौलिये की बातों में न आएं। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, भरणपोषण, आपसी विवाद, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि की अतिक्रमण की शिकायतों पर नगर निगम एवं राजस्व विभाग को कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर मौका मुआवना कर अतिक्रमण ध्वस्त किए जाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम जमनपुर निवासी किसान ने शिकायत की, उनकी खेती की भूमि पर पानी भर गया। उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

सुंदरवाला तपोवन में पहाड़ों से पानी के साथ मलबा आ रहा है, जो घरों में घुस रहा है। इस पर नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए।

ईस्ट हॉपटाउन मौजा सुद्धोवाला झाजरा में दाखिल खारिज रोक की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को प्रकरण को दिखवाने के निर्देश दिए।

रतनपुर कड़वा कॉलोनी अवैध कब्जे पर अधूरी कार्यवाही की शिकायत पर सिंचाई विभाग तथा तहसीलदार विकासनगर को मौके पर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।

हनोल में बाहरी व्यक्ति द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर उप जिलाधिकारी चकराता को कार्यवाही के निर्देश दिए। अनियोजित निर्माण होने से कई कालोनियों में जलभराव की समस्या हो रही है, जलभराव की शिकायतों पर उक्त क्षेत्रों से पम्प के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह,अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, प्रभागीय वनाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत राकेश कुमार, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत,प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, चकराता, ऋषिकेश सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *