पेडिक्योर से होती है थकान दूर 

Rajesh Pandey

दिन भर के काम के बाद थकान होना स्वाभाविक है। ऐसे में राहत पाने के लिए एक आरामदेह पेडिक्योर काफी अच्छा हो सकता है। आमतौर पर हम सभी पेडिक्योर के लिए पार्लर जाते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं अगर आप चाहें तो घर पर भी पेडिक्योर कर सकती हैं? अगर आपको पार्लर जाना पसंद नहीं है तो इन आसान टिप्स की मदद से आप घर पर ही पेडिक्योर कर सकती हैं। सबसे पहले एक बड ले लें। उसे रीमूवर में डिप करके नाखून साफ करें। जब नाखून साफ हो जाएं तो नाखूनों को अपनी पसंद के आकार और लंबाई में सेट कर लें। अपने पैरों में क्रीम या शहद से मसाज करने के बाद हल्के गुनगुने पानी में डुबो दें। इस पानी में थोड़ा सा शैंपू भी डाल दें। अगर आपको नींबू की गंध पसंद है तो आप नींबू के एक-दो छल्ले भी इसमें डाल सकते हैं। करीब 10 मिनट तक पैरों को पानी में डुबोकर रखें। ब्रश से पैरों को क्रब करें। अगर आपकी एड़ी फटी हुई है तो नींबू से रगड़ें। इससे स्किन सुरक्षित भी रहेगी और मैल भी साफ हो जाएगी। इसके बाद एक साफ तौलिए से पैर पोछ लें। क्रीम लगाएं और नेल पॉलिश लगा लें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *