उत्तराखंड में चिह्नित 180 में से 134 जगह पार्किंग के लिए सही पाई गईं

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश में प्रस्तावित नए पार्किंग परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। पूर्व में आयोजित बैठक में सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर, फिजिबिलिटी जांच करवाने के निर्देश दिए थे।

इस क्रम में जनपदों से 180 स्थान चिन्हित किए गए थे, जिसमें से 134 को फिजिबिलिटी रिपोर्ट में पार्किंग के लिए उपयुक्त पाया गया है।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी पार्किंग के लिए जगह चिन्हीकरण से लेकर संचालन तक के प्रत्येक स्टेप की तिथियां अभी से निर्धारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव स्तर से पार्किंग परियोजना की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी। उन्होंने पार्किंग प्रोजेक्ट्स को उनकी आवश्यकता और महत्व के अनुसार ए और बी कैटेगरी में वर्गीकृत करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन पार्किंग के निर्माण में कोई समस्या नहीं है, उनमें तुरंत कार्य शुरू कर दिया जाए। किसी भी प्रोजेक्ट के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *