Newslive GK- थैंक्स गिविंग डे

Rajesh Pandey

कनाडा में थैंक्स गिविंग डे हर साल अक्तूबर के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है। अमेरिका में भी थैंक्स गिविंग डे मनाया जाता है, वहां नवंबर के चौथे गुरुवार को इसका आयोजन होता है। कनाडा में अच्छी फसल के ईश्वर का शुक्रिया अदा करने के लिए वहां के धार्मिक नेताओं ने 1859 में एक दिन तय किया था। कनाडा में इस दिन अवकाश होता है। 

तेलंगाना में दुर्गा नवरात्रि उत्सव के दौरान नौ दिन के लिए बाथुकम्मा उत्सव मनाया जाता है। श्रद्धालु देवी बाथुकम्मा की पूजा करते है। इनको देवी गौरी भी कहा जाता है| महिलाएं बाथुकम्मा नृत्य करती है| इस पर्व के अंतिम दिन विधि विधान और सभी अनुष्ठानों को संपन्न करने के बाद देवी की प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया जाता है। 

उत्तरप्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए दुल्हन के माता-पिता को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। उनकी आर्थिक स्थिति गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली होनी जरूरी है। योजना में विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी शामिल किया गया है। शादी में मुख्यमंत्री की ओर से तोहफे और गृहस्थी का जरूरी सामान दिया जाता है।

प्रख्यात शास्त्रीय गायक गिरिजा देवी का 88 वर्ष की आयु में हृदयघात से निधन हो गया। उन्हें भारतीय शास्त्रीय गायन शैली ठुमरी की रानी के रूप में माना जाता था। उनका जन्म 8 मई, 1929 को बनारस के पास स्थित गांव में ज़मींदर परिवार में हुआ था। वह “सेनिया और बनारस घरानों” की प्रसिद्ध गायिका थीं।

देश में पहली बार गुजरात में वीवीपैट के माध्यम से मतदान किया गया है। इसके तहत सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट (वोटर वैरीफाइड पेपर आडिट टूल) लगा होता है। वोट करते ही बीप की आवाज के साथ वोटर को सामने डिस्प्ले पर एक पर्ची दिखाई देगी, जिसमें उल्लेख होगा कि उसने किस उम्मीदवार या नोटा को वोट किया है। सात सेकंड तक उसके सामने डिस्प्ले पर पर्ची दिखेगी और फिर यह कटकर ड्राप बाक्स में गिर जाएगी। इसका उद्देश्य मतदाताओं को यह बताना है कि उनका वोट उनकी पसंद के उम्मीदवार को ही गया है। 

विश्व की सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा असम के गुवाहाटी में बनाई गई है। इस प्रतिमा को बनाने में बांस की पांच हजार बल्लियों का इस्तेमाल किया गया है। पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल प्रतिमा को बनाने में मैटल या प्लास्टिक बैग को नहीं लगाया गया। 

ऑस्ट्रेलिया में विश्व का पहला सैंड हॉस्टल बनाया गया है| इसको बनाने में 24 टन रेत का इस्तेमाल किया गया है| एक लग्जरी रूम और आठ बेडरूम वाले सैंड हॉस्टल को एक बुकिंग वेबसाइट की प्रमोशन के लिए बनाया गया है| यह इस हॉस्टल को मैड मैक्स और ब्लू लैगून जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन कर चुके डाउडिंग ने 21 दिन में तैयार किया है। 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *