By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मेरी माटी- मेरा देश अभियान में मुख्यमंत्री ने दिलाई पंच प्रण की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > मेरी माटी- मेरा देश अभियान में मुख्यमंत्री ने दिलाई पंच प्रण की शपथ
FeaturedNewsUttarakhand

मेरी माटी- मेरा देश अभियान में मुख्यमंत्री ने दिलाई पंच प्रण की शपथ

Rajesh Pandey
Last updated: August 13, 2023 10:38 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुच्चु पानी, देहरादून में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण किया।

उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई एवं अमृत वाटिका के लिए पौधारोपण किया। इस अवसर पर पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ दिलाई गई एवं सेल्फी भी ली गई।

मुख्यमंत्री ने सभी को अपनी सेल्फी merimaatimeradesh.gov.in पर अपलोड करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज मुख्य सेवक के रूप में उन्हें सभी को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमें वीरों की वंदना करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा, उत्तराखंड की भूमि देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से आज सेना न केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है, बल्कि उसकी यश और कीर्ति पताका सम्पूर्ण विश्व में फैल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सैनिकों एवं उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में वृद्धि की गई है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचन्द अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमर्गाइं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

स्त्री
कोविड-19ः बंद वातावरण में वायरस, बैक्टीरिया को कंट्रोल कर देगी यह टेक्नोलॉजी
इन परिवारों को बहुत डराती हैं बारिश वाली रातें
उत्तराखंड सरकार ने घोषित किया गन्ने का मूल्य
दवाइयों और ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी को सख्ती से रोकें अफसरः मुख्यसचिव
TAGGED:Meri Mati Mera Desh Abhiyanmerimaatimeradesh
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर खुलेगा प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र
Next Article उत्तराखंडः स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने कीं कई घोषणाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?