लोकसभा चुनाव 2024ः उत्तराखंड में 18 से 19 साल के एक लाख 45 हजार फर्स्ट टाइम वोटर्स

Rajesh Pandey

देहरादून। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय में पत्रकारों को बताया, प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 83 लाख 21 हजार 207 मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं।

अब तक मतदाता पंजीकरण के लिए 15 हजार 232 कैम्प लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया, राज्य में 18 से 19 वर्ष के 01 लाख 45 हजार फर्स्ट टाइम वोटर्स को जोड़ा गया है, जो प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उनके लिए एपिक कार्ड की डिलीवरी भी कराई जा रही है।

सभी 11729 बूथों में बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, 107/16 में कल 2290 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 107/16 के लगभग 5800 मामले दर्ज हो चुके हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *