By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: किशोर उपाध्याय बोले, ऐसा न हो 2022 में भी चिड़िया खेत न चुग जाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > किशोर उपाध्याय बोले, ऐसा न हो 2022 में भी चिड़िया खेत न चुग जाए
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

किशोर उपाध्याय बोले, ऐसा न हो 2022 में भी चिड़िया खेत न चुग जाए

Rajesh Pandey
Last updated: December 11, 2021 11:54 am
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
किशोर उपाध्याय। चित्र साभार- किशोर उपाध्याय की सोशल मीडिया पोस्ट
SHARE
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट चर्चा में हैं। वहीं अपनी पोस्ट पर उनको विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।
किशोर उपाध्याय एक पोस्ट के माध्यम से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लेकर आशंका जताते हैं। इस पोस्ट में तीन फोटो साझा करते हुए उपाध्याय लिखते हैं- इन्हीं दिनों 2016 में कांग्रेस को आशीर्वाद प्रदान करने के लिये जुटे जन सैलाब को देखिये।
उपाध्याय के अनुसार, यह फोटो 9 दिसंबर, 2016, विजय संकल्प रैली का है। वो लिखते हैं, लोग बुरा मान जाते हैं, जब मैं कहता हूँ कि पिछले चुनावों के हार की समीक्षा करिये, ऐसा न हो कि “चिड़िया चुग गयी खेत” वाली ‘17 की सी स्थिति ‘22 में हो।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को अपनी इस पोस्ट को मिले कमेंट्स को देखिए-
दिनेश रतूड़ी ने लिखा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस रहते हुए इतनी बड़ी पराजय हुई, आप खुद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से हार गए, आत्मचिंतन की जरूरत आपको है।
 पवन सिंह ने कमेंट किया, आपका हाथ थोड़ी पकड़ा है किसी ने बीजेपी में जाना 2017 में तय हो गया था, जब आपने टिहरी विधानसभा में बीजेपी के विधायक के लिये वोट मांगे थे…
महावीर सिंह लिखते हैं- आप जाना ही चाह रहे हैं तो चले जाइए. या इस बात का इंतजार है कि पार्टी आपका निष्कासन करें।
गुरुप्रीत सिंह प्रिंस ने लिखा- चिड़िया चुग गई खेत आपके लिए भी है, जब आप अध्यक्ष थे अपने आप को साबित नही कर पाए, अब फेसबुक फेसबुक खेलकर क्यों पार्टी का नुकसान कर रहे हो।
अनुराग रांगड़ ने लिखा, प्रणाम भाई जी ! भीड़ कभी जीत का पैमाना ना होती बड़े भाई !
महेश सजवाण मोंटी कमेंट करते हैं- कांग्रेस 11 के शर्मनाक आंकड़ें पर आपकी ही अध्यक्षता में आई। रस्सी जल गई पर बल नहीं गया।
कुछ कमेंट्स किशोर उपाध्याय की पोस्ट पर अपना समर्थन भी व्यक्त करते हैं। जिनमें संदीप पांडेय लिखते हैं, बिल्कुल सही।
दीपू रावत ने लिखा- बिल्कुल सर आपका कथन सही है।
मालूम हो कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कुछ समय से पार्टी नेता हरीश रावत पर उनके साथ षड्यंत्र करने का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण और उनके बीच सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ बयानों का दौर चला।

You Might Also Like

खुशखबरीः उत्तराखंड पुलिस में नौकरी का मौका, आयोग ने 2000 वैकेंसी के लिए मांगे आवेदन
कोरोना योद्धा: नवजात सुखदीप सिंह ने कोरोना से जीत ली जंग
रणवीर सिंह चौहान बने सूचना महानिदेशक
पीसीएस एसोसिएशन ने शासन को बताया, ‘राजधर्म’ क्या होता है
मारखमग्रांट के 20 साल प्रधान रहे अब्दुल रज्जाक साइकिल पर पीछे बैठकर करते थे चुनाव प्रचार
TAGGED:Harish RawatKishor Upadhyay Social media postKishore UpadhyayUttarakhand Election 2022
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article बच्चा ऑनलाइन गेम खेलता है तो आपके काम की है केंद्र सरकार की यह सलाह
Next Article गेहूं की फसल देरी से बो रहे हैं तो इन प्रजातियों से पा सकते हैं अच्छी पैदावार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?