पड़ोसी राज्यों से बात करके ही लिया जाए कांवड़ यात्रा पर निर्णयः सीएम

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के संचालन के संबंध में गुरुवार को सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्यों के साथ व्यापक विचार विमर्श कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव नितेश झा, अमित नेगी, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज आदि उपस्थित रहे।

Keywords:- Kavad Yatra 2021, Uttarakhand Government, Chief Minister, Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand Secretariat 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *