देहरादून, 24 सितंबर, 2026ः ICAR–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून ने “स्वच्छता एवं जनभागीदारी: स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत् भारत की ओर” विषय पर ग्राम कैंचीवाला, ब्लॉक सहसपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पादप विज्ञान प्रभाग, ICAR–IISWC के इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर किसानों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जैविक कचरे के सदुपयोग, प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष, पादप विज्ञान डॉ. जे.एम.एस. तोमर ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. तोमर ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कचरे के स्रोत पर उचित पृथक्करण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने “अब दो नहीं, चार” के संदेश के माध्यम से कचरा पृथक्करण तथा जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने के महत्व को रेखांकित किया गया।



