हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत, भगवान शिव का जलाभिषेक किया

Rajesh Pandey

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भगवान केदारनाथ जी की पूजा अर्चना की, वहीं अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को हरिद्वार में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रावत ने पूर्व में ही पांच नवंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी शिवालयों में जलाभिषेक करने का आह्वान किया था।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, भगवान केदारनाथ की जय।

Contents
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भगवान केदारनाथ जी की पूजा अर्चना की, वहीं अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को हरिद्वार में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रावत ने पूर्व में ही पांच नवंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी शिवालयों में जलाभिषेक करने का आह्वान किया था।सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, भगवान केदारनाथ की जय।आज मैं हरिद्वार में भगवान शिव का जलाभिषेक करूंगा, उसके बाद का मेरा दिन किसानों को समर्पित होगा और उसकी शुरुआत गौ माता को भोग लगाकर फिर लक्सर  में, मैं चीनी मिल के सामने किसानों के कुछ सवालों को, जिनमें धान की खरीद ठीक से न होना, गन्ने का खरीद मूल्य घोषित होने में हो रहे विलंब, पिराई सत्र घोषित करने में हो रहे विलंब और इकबालपुर चीनी के लोगों का बकाया का भुगतान न होना और खाद मिलने में हो रही दिक्कत जैसे मुद्दों को मैं आगे लाऊंगा।उससे पहले मैं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष माननीय रविंद्र पुरी जी महाराज के श्रीचरणों में प्रणाम करने भी जाऊंगा।पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने हरिद्वार के तिलभांडेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया।वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जो उनके श्रीकेदारनाथ धाम भ्रमण का है।

आज मैं हरिद्वार में भगवान शिव का जलाभिषेक करूंगा, उसके बाद का मेरा दिन किसानों को समर्पित होगा और उसकी शुरुआत गौ माता को भोग लगाकर फिर लक्सर  में, मैं चीनी मिल के सामने किसानों के कुछ सवालों को, जिनमें धान की खरीद ठीक से न होना, गन्ने का खरीद मूल्य घोषित होने में हो रहे विलंब, पिराई सत्र घोषित करने में हो रहे विलंब और इकबालपुर चीनी के लोगों का बकाया का भुगतान न होना और खाद मिलने में हो रही दिक्कत जैसे मुद्दों को मैं आगे लाऊंगा।

उससे पहले मैं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष माननीय रविंद्र पुरी जी महाराज के श्रीचरणों में प्रणाम करने भी जाऊंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने हरिद्वार के तिलभांडेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया।

वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जो उनके श्रीकेदारनाथ धाम भ्रमण का है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *