लालकुआं सीट पर चुनाव परिणाम की घोषणा होने से पहले, यह बोले हरीश रावत

Rajesh Pandey

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट पर रूझान में काफी पीछे चल रहे हैं। अभी चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही हरीश रावत ने कहा, वो विश्वास अर्जित नहीं कर पाए, इसलिए क्षमता चाहते हैं। 

Kapkot46Suresh Gariya
Bharatiya Janata Partyi
Lalit Farswan
Indian National Congressi
3983Result in Progress
Karnprayag6Anil Nautiyal
Bharatiya Janata Partyi
Mukesh Negi
Indian National Congressi
2318Result in Progress
Kashipur63Trilok Singh Cheema
Bharatiya Janata Partyi
Narendra Chand Singh
Indian National Congressi
11914Result in Progress
Kedarnath7SHAILA RANI RAWAT
Bharatiya Janata Partyi
KULDEEP SINGH RAWAT
Independenti
4636Result in Progress
Khanpur32UMESH KUMAR
Independenti
RAVINDRA SINGH
Bahujan Samaj Partyi
6128Result in Progress
Khatima70Bhuwan Chandra Kapri
Indian National Congressi
Pushkar Singh Dhami
Bharatiya Janata Partyi
6932Result in Progress
Kichha67Tilak Raj Behar
Indian National Congressi
Rajesh Shukla
Bharatiya Janata Partyi
9364Result in Progress
Kotdwar41Ritu Khanduri Bhushan
Bharatiya Janata Partyi
Surendra Singh Negi
Indian National Congressi
3479Result in Progress
Laksar34Shahzad
Bahujan Samaj Partyi
Sanjay Gupta
Bharatiya Janata Partyi
5908Result in Progress
Lalkuwa56Dr. Mohan Singh Bisht
Bharatiya Janata Partyi
Harish Rawat
Indian National Congressi
16432Result in Progress

सोशल मीडिया पोस्ट में रावत ने कहा, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किये, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवां दिया है, बहुत अल्प समय में आपने मेरी तरफ स्नेह का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया। मैं अपने आपको आपके बड़े हुए हाथ की जद में नहीं ला पाया।

वो लिखते हैं, कांग्रेसजनों ने अथक परिश्रम कर मेरी कमजोरियों को ढंकने और जनता के विश्वास को मेरे साथ जोड़ने का अथक प्रयास किया, उसके लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूंँ।

एक बार राजनीति स्थिति में स्थायित्व आ जाए, लोगों का ध्यान अपने दैनिक कार्यों पर आ जाए तो मैं, लालकुआं क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए उनके मध्य पहुंचूंगा। उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है. उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *