By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: धारकोट में ग्रामीणों ने मनाया पर्यावरण का पर्व हरेला, लगभग सौ फलदार पौधे रोपे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > environment > धारकोट में ग्रामीणों ने मनाया पर्यावरण का पर्व हरेला, लगभग सौ फलदार पौधे रोपे
environmentFeaturedUttarakhand

धारकोट में ग्रामीणों ने मनाया पर्यावरण का पर्व हरेला, लगभग सौ फलदार पौधे रोपे

Rajesh Pandey
Last updated: July 16, 2021 4:06 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

देहरादून। हरेला पर्व पर रायपुर ब्लाक की धारकोट ग्राम पंचायत में स्थानीय ग्रामीणों ने फलदार पौधे रोपे। ग्राम प्रधान हंसो देवी के निर्देशन में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने लगभग सौ पौधे लगाए और आसपास उगी घास एवं झाड़ियों का कटान किया। इस दौरान राजकीय इंटर कालेज, राजकीय प्राथमिक एवं जूनियर हाइस्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहयोग किया।

 

धारकोट में ग्रामीणों, जिनमें मां सुरकुंडा महिला समूह से जुड़ी महिलाएं, स्थानीय निवासी शामिल हैं, ने कृषि उत्पाद संग्रहण एवं फल प्रसंस्करण केंद्र के पास खाली भूमि तथा आसपास झाड़ियों का कटान किया। ग्रामीणों ने इस दौरान आम, अनार, आंवला, अमरूद के पौधे रोपे।

प्रधान हंसो देवी ने बताया कि धारकोट के निवासी पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा जागरूक रहे हैं। पूर्व में लगाए गए पौधों की देखरेख करने के साथ ही और पौधे लगा जा रहे हैं। हम सभी पौधों को रोपने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।

डोईवाला से दृष्टिकोण समिति के अध्यक्ष मोहित उनियाल भी पौधारोपण के लिए धारकोट पहुंचे। उनका कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली से समृद्धि की ओर बढ़ा जा सकता है, यह तभी संभव है, जब प्रकृति के उन सभी नियमों का अक्षरशः पालन करें, जो उसने हमारे अस्तित्व के लिए बनाए हैं। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यकताओं को कम करने पर जोर दिया।

इस मौके पर समूह की अध्यक्ष विनीता देवी, शिक्षक अनिरुद्ध सिंह, गोविंद सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह सोलंकी, राजेश सिंह, सौरभ, परमेश सिंह, योगेश कुकरेती, माया देवी, सुमित्रा देवी, मीना देवी, सीमा देवी, नीला देवी, उषा देवी, सुशीला देवी, सरिता देवी, ज्योति आदि ने पौधारोपण में सहयोग किया।

Key words: Harela, Save Environment, Tree Plantation, Dharkot, Uttarakhand, Government Schools in Dharkot, SHG Dharkot

You Might Also Like

उत्तराखंड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म के लिए पहला पुरस्कार
उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में नौकरियां
Uttarakhand Election: हरक सिंह को कांग्रेस ने अभी तक क्यों नहीं पूछा, वापस क्यों लेगी भाजपा?
सिलक्यारा टनल हादसे के श्रमिक को एम्स में मिला नया जीवन
Uttarakhand SCERT DIET service rules: चार साल में भी नहीं बनी नियमावली, एक माह में कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश
TAGGED:DharkotGovernment Schools in DharkotHarelaSave EnvironmentSHG DharkotTree PlantationUttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article इंटीग्रेटेड फार्मिंगः सिमलास ग्रांट में आकर देखिए स्वरोजगार की राह
Next Article अल्मोड़ा के बजेला में स्कूल ने ग्रामीणों संग मनाया हरेला पर्व, पर्यावरण पर प्रतियोगिताएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?