उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Rajesh Pandey
देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत बाल-बाल बचे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने इस हादसे की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है- उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार थैलीसैंण से देहरादून जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डॉ. रावत को मामूली चोटें आई हैं।

Contents
देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत बाल-बाल बचे।समाचार एजेंसी एएनआई ने इस हादसे की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है- उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार थैलीसैंण से देहरादून जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डॉ. रावत को मामूली चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री रावत पौड़ी गढ़वाल स्थित थैलीसैंण से देहरादून लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार पलट गई। कार में यूसीएफ के चेयरमैन मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत और स्वास्थ्य मंत्री का स्टाफ सवार थे। सभी के सुरक्षित होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सड़क पर पाला होने की वजह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री रावत पौड़ी गढ़वाल स्थित थैलीसैंण से देहरादून लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार पलट गई। कार में यूसीएफ के चेयरमैन मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत और स्वास्थ्य मंत्री का स्टाफ सवार थे। सभी के सुरक्षित होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सड़क पर पाला होने की वजह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *