कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों और बीएलए की नियुक्तियां

Rajesh Pandey

डोईवाला। कांग्रेस थानो मंडलम् की बैठक में बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए की नियुक्तियां की गईं। बूथ अध्यक्षों से जल्द ही कमेटियां बनाने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया। बैठक में कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, जल्द ही बूथ कमेटियों का दो दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा।

रामनगर डांडा पंचायत भवन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जन सम्पर्क अभियान का आह्वान किया, ताकि स्थानीय मुद्दों को जोर शोर से उठाया जा सके। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमेशा से जनहित की राजनीति की है, इसलिए कांग्रेस हमेशा से जनता के मुद्दों को उठाती रही है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को स्थानीय जनता से हमेशा संवाद बनाए रखना चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा ने कहा, प्रदेश सरकार को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। स्थानीय पर्वतीय गांवों की सड़कों और अन्य समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे जनता को समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।

डोईवाला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, भाजपा की प्रदेश सरकार ने डोईवाला विधानसभा के पर्वतीय क्षेत्रों को केवल वोट बैंक तक ही सीमित रखा है। हर बार वादा किया जाता है, पर यहां की समस्याएं, खासकर सड़कों के निर्माण की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

थानो मंडलम् अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा, कार्यकर्ता हर बूथ पर सजगता से काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए घर-घर जाकर लोगों से मुद्दों पर संवाद हो रहा है।

बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, डोईवाला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, थानो मंडलम् अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही, जिला उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा, नरेंद्र चौहान, जिला महासचिव व ग्राम प्रधान महेश कुकरेती, जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, बलवीर सिंह मनवाल, बूथ अध्यक्ष थानो शक्ति सिंह भिडोला, मंजूर अली, गोपी चंद मित्तल, करण रावत, बीएलए रामलाल तिवाड़ी, श्याम किशोर तिवाड़ी, राहुल मनवाल, राम किशोर बहुगुणा, राजेश सिंह कृषाली, मंगल सिंह मनवाल, अनुज कठैत, नवीन रावत, भरत सिंह सोलंकी, गुलाब सिंह सजवाण, नरदेव मनवाल, ज्ञान किशोर चमोली, राजपाल सोलंकी, किशोर सोलंकी, अनिल कोठियाल, अनुज सिंह कठैत आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *