शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह बोले, शहीदों की भावना के अनुरूप करेंगे राज्य का विकास

Rajesh Pandey
देहरादून। बुधवार को राजभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी।

Contents
देहरादून। बुधवार को राजभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी।एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई। उनके पास व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।”मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ ग्रहण के बाद कचहरी स्थित शहीद स्मारक जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि उनकी सरकार शहीद राज्य आंदोलनकारियों की भावना के अनुरूप राज्य का विकास करने के लिए कृतसंकल्प है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है।यह समाज को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई। उनके पास व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।”
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ ग्रहण के बाद कचहरी स्थित शहीद स्मारक जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि उनकी सरकार शहीद राज्य आंदोलनकारियों की भावना के अनुरूप राज्य का विकास करने के लिए कृतसंकल्प है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है।
यह समाज को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *