अभिभावकों को सलाहः बच्चों को ज्यादा मीठा न खिलाएं

Rajesh Pandey

लंदन। ब्रिटिश सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने माता-पिता के लिए गाइड लाइन जारी करते हुए उनको सलाह दी है कि बच्चों को भोजन के साथ मिठाई और केक तथा मीठे पेय देने में एहतियात बरती जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विभाग का कहना है कि इंग्लैंड में बच्चे रोजाना कम से कम तीन अस्वास्थ्यकर उच्च कैलोरी वाले मीठे नाश्ते और पेय को ग्रहण करते हैं। लगभग एक तिहाई बच्चे चार या अधिक बार मीठे खाद्य पदार्थ खाते हैं। विभाग ने माता-पिता से आग्रह किया कि वो सुनिश्चित करें कि बच्चे 100 से अधिक कैलोरी वाले मीठे खाद्य पदार्थ ग्रहण न करें। विभाग का कहना है कि बच्चे के आहार में निर्धारित मानक से तीन गुना अधिक तक चीनी हो सकती है। 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *