ड्रा से कुछ देर पहले ही खरीदे टिकट से 12 करोड़ की लाटरी लग गई

Rajesh Pandey
सदानंदन। फोटो- सोशल मीडिया से लिया है

केरल के कोट्टायम में कुडेयमपाडी के एक शख्स की किस्मत राज्य सरकार की बंपर लाटरी से खुल गई। इस लाटरी से उन्होंने 12 करोड़ रुपये का ईनाम जीता। लाटरी से करोड़पति हुए सदानंदन घरों में पेंट करने का काम करते हैं। राज्य सरकार ने क्रिसमस-न्यू ईयर पर  बंपर लाटरी निकाली थी।

लाटरी विजेता सदानंदन का कहना है कि ‘लाटरी में जीती हुई रकम से अपने बच्चों का भविष्य संवारूंगा।’ सदानंदन घरों को पेंट करने का काम करते हैं।

सदानंदन ने तिरुअनंतपुरम में लकी ड्रा जारी होने से कुछ घंटे पहले ही रविवार सुबह एक विक्रेता से लाटरी टिकट खरीदा था। करीब 50 वर्ष से पेंटिंग कर रहे सदानंदन ने मीडिया को बताया, मैंने लाटरी विक्रेता से उस वक्त यह ‘पुरस्कार-विजेता’ टिकट खरीदा, जब मैं पास के बाजार गया था।’ उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वह अपने बच्चों के बेहतर जीवनयापन की व्यवस्था करेंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *