हरिद्वार के किसान का प्रधानमंत्री मोदी ने हर हर गंगे बोलकर किया स्वागत

Rajesh Pandey
PM interacting with beneficiaries of Viksit Bharat Sankalp Yatra via video conferencing on December 27, 2023.
हरिद्वार। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभा को भी संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के जन प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने हरिद्वार के लाभार्थी गुरदेव सिंह का स्वागत ‘हर हर गंगे’ बोल कर किया और उपस्थित जनसमूह ने भी ‘हर हर गंगे’ के नारे से उनका स्वागत किया। सिंह एक किसान हैं और मछली पालन से भी जुड़े हैं।

गुरदेव सिंह ने प्रधानमंत्री को बताया कि कैसे उन्होंने मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ उठाया और अपनी आय दोगुनी की। उन्होंने बताया कि वह अपनी एक एकड़ जमीन से 60 हजार रुपये कमाते थे, अब मछलीपालन कर उसी जमीन से 1.5 लाख रुपये कमा लेते हैं। प्रधानमंत्री ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए इस नवाचार के लिए उनकी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने पशुपालन, मत्स्य पालन, शहद उत्पादन के जरिए कृषि आय बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के साथ-साथ मीठी क्रांति और नीली क्रांति के महत्व पर भी जोर दिया।- PIB

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *