एविएशन जॉब्स पोर्टल की शुरुआत

Rajesh Pandey

नई दिल्ली में aviationjobs.co.in पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य नागर विमानन के विभिन्न उपक्षेत्रों में अपनी पसंद की नौकरी के लिए पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना है।

केन्द्रीय नागर विमानन, आवास और शहरी कार्य और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने aviationjobs.co.in पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल भारत में विमानन क्षेत्र में कुशल नौकरियों में रोजगार और पुन: रोजगार में योगदान देने के लिए अनूठी पहल है। इससे उम्मीदवार और नियोक्ता दोनों को व्यापक स्तर पर विकल्प मिल सकेंगे। उम्मीदवार अपने प्रोफाइल से मेल खाते हुए नौकरी के अवसरों को तलाश करने में सक्षम होंगे।

नागर विमानन सचिव ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से, मंत्रालय नौकरियों के इच्छुक लोगों को आगे बढ़ाने और नियोक्ता को एक सुलभ माध्यम से एक दूसरे तक पहुंचने की सुविधा प्रदान कर रहा है। फर्जी कंपनियों से उम्मीदवारों की सुरक्षा का ख्याल रखा गया है। पोर्टल तक इस लिंक के जरिए पहुँचा जा सकता है: aviationjobs.co.in, जो मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *