प्राकृतिक रेशे की कहानी- अल्मोड़ा से ज्योत्सना प्रधान की जुबानी

Rajesh Pandey
[huge_it_slider id=”11″]

अल, बिच्छु घास (कंडाली), भांग, राम बांस आदि से मिलने वाला प्राकृतिक रेशा उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए जैव विविधता के साथ-साथ लघु और कुटीर उद्योगों की आधारशिला है।

ज्योत्सना
ज्योत्सना
पहाड़ पर मिलने वाले प्राकृतिक संसाधनों के सहारे स्वरोजगार दिलाने के गैर सरकारी संस्थाएं प्रयास कर रही हैं, लेकिन वे अपर्याप्त हैं, क्योंकि इनसे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार तो जरूर मिल रहा है लेकिन लाभांश नहीं। पहाड़ में जरूरत है स्वतंत्र इकाइयों के विकास की, जिसके लिए राज्य सरकार को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकार ने प्राकृतिक रेशे आधारित उद्योग को विकसित करने के लिए अलग अलग जनपदों में रेशा बैंक बनाए हैं। रेशे की  बिक्री  के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। 
 उत्तराखंड बम्बू एवं फाइबर डेवलपमेंट बोर्ड, उत्तराखंड हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम  डेवलपमेंट काउंसिल के साथ साथ, खादी  ग्रामोद्योग बोर्ड, सरकारी बैंक, वन विभाग,  नारकोटिक्स विभाग प्राकृतिक रेशे के विकास  के लिए समाज सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करने के प्रयास कर रहे हैं।  चमोली जिले में  आगाज फैडरेशन, उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद, जै नन्दा उत्थान समिति, हिमालयी रेशा  विकास सहकारिता , अल्मोड़ा में पंचचुली, कपकोट में  बॉम्बे हेम्प कंपनी कार्य कर रहे हैं।  
टैग्स
रेशा आधारित उद्योग, प्राकृतिक रेशा, स्वरोजगार, लााभांश, उत्तराखंड, राज्य सरकार, बिच्छू घास, newslive24x7.com
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *