Uncategorized

हमेशा सही ब्लड प्रेशर नहीं बताते घरेलू उपकरण

टोरंटो 


यदि आप भी घर पर ही अपना ब्लडप्रेशर जांचते हैं तो सावधान हो जाइये। एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घरेलू मॉनीटर पर आंके जाने वाले ब्लडप्रेशर के 70 प्रतिशत मामले गलत होते हैं। लोग इन पर भरोसा करत हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में बिगड़ी हुई सेहत के रूप में चुकाना पड़ता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार शोध रिपोर्ट लाखों मरीजों पर किए गए अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है, जो निजी उपकरणों की सहायता से अपने घर पर ही ब्लड प्रेशर की जांच करते रहे हैं। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ एलबर्टा की जेनिफर रिंग्रोस का कहना है कि दुनिया में विकलांगता से होने वाली मौतों में से हाई ब्लडप्रेशर से होने वाली मौतों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
लगातार निगरानी रखने से हाइपरटेंशन बीमारियों का असर घटाया जा सकता है। बस करना इतना है कि घरेलू ब्लड प्रेशर से मिलने वाली रीडिंग सटीक हो। रिंग्रोस व उनकी टीम ने दर्जनों होम मॉनीटर को जांचा और पाया कि वे सटीक नहीं थे। सत्तर प्रतिशत मामलों में मीटर का पारा गलत था। मीटर भी सही नहीं था। उन्होंने कहा कि घरेलू मीटर पर ब्लड प्रेशर देखने से पहले उसकी क्लीनिक के आंकड़े से तुलना करके जांचा जाना चाहिए। इसमें सटीक पाए जाने की स्थिति में ही उसे सही मान कर उसका उपयोग करना चाहिए।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button