जानियेः केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव और दूरी

Rajesh Pandey

देहरादून। श्रीकेदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि उत्तराखंड के मुख्य पड़ावों से श्री केदारनाथ धाम की दूरी कितनी है और मुख्य पड़ाव कौन-कौन से हैं।

कहां से कितनी दूरी
हरिद्वार से रुद्रप्रयाग-  165 किमी
ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग- 135 किमी
रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड – 76 किमी
गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल दूरी- 16 किमी

प्रमुख यात्रा पड़ाव-
सोनप्रयाग में रहने और खाने की सभी व्यवस्थाएं। बायोमेट्रिक रजिस्ट्रशन कांउटर (रुद्रप्रयाग से 70 किमी दूर)
गौरीकुंड में रहने की सीमित व्यवस्था (सोनप्रयाग से छह किमी दूर)
जंगलचट्टी में खाने की समुचित और रहने की सीमित व्यवस्था (गौरीकुंड से चार किमी पैदल दूरी)
भीमबली में खाने की समुचित और रहने की सीमित व्यवस्था (जंगलचट्टी से दो किमी पैदल दूरी )
लिंचौली में रहने और खाने की पर्याप्त व्यवस्था ( भीमबली से पांच किमी पैदल दूरी)
केदारनाथ धाम में रहने और खाने की समुचित व्यवस्था (लिंचौली से पांच किमी पैदल दूरी )

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *