देहरादून, 29 सितंबर, 2026ः राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित चित्रकला, पेंटिंग, निबन्ध एवं कविता प्रतियोगिता में बच्चों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला एवं अन्य अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा, विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अंतर्गत हमें वर्ष 2047 तक अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसके अंतर्गत नागरिकों के जीवन स्तर, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण, आधारभूत संरचना एवं सामाजिक समावेशन में व्यापक सुधार करना है।
कार्यक्रम में समाजसेवी राहुल सेमवाल ने इन पंक्तियों के साथ संबोधन प्रारंभ किया- “रंगों से सजे सपने, प्रतिभा से सजे अरमान, बच्चों की मेहनत से रोशन हो अपना हिंदुस्तान।।” उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला एवं उपस्थित समाजसेवियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता परिणाम
| स्थान / श्रेणी | प्रतिभागी का नाम | कक्षा |
| प्रथम | वैष्णवी | 5 |
| द्वितीय | कोमल | 4 |
| तृतीय | प्रिंस | 4 |
| चतुर्थ | याचिका पाल | 5 |
| निबंध प्रतियोगिता | कोमल | 4 |
| कविता प्रतियोगिता | अंशिका | — |
क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने कहा,विकसित भारत का सपना एक दूसरे के सहयोग से ही पूरा हो सकता है और आज जो बच्चे यहां पढ़ रहे हैं वह 2047 के परिकल्पना को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में अक्षत सकलानी, जगदीश भट्ट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, भोजन माता लक्ष्मी देवी, विमला देवी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।



