ICAR–IISWC: सहसपुर के कैंचीवाला में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन पर जागरूकता की मुहिम

Rajesh Pandey

देहरादून, 24 सितंबर, 2026ः ICAR–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून ने “स्वच्छता एवं जनभागीदारी: स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत् भारत की ओर” विषय पर ग्राम कैंचीवाला, ब्लॉक सहसपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पादप विज्ञान प्रभाग, ICAR–IISWC के इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर किसानों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जैविक कचरे के सदुपयोग, प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष, पादप विज्ञान डॉ. जे.एम.एस. तोमर ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. तोमर ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कचरे के स्रोत पर उचित पृथक्करण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने “अब दो नहीं, चार” के संदेश के माध्यम से कचरा पृथक्करण तथा जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने के महत्व को रेखांकित किया गया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *