Srinagar Garhwal Medical College Cath Lab: श्रीनगर गढ़वाल, 05 मई, 2026ः राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में लंबे समय से प्रतीक्षित कैथ लैब अब शुरू होने जा रही है। आठ मई 2026 (शुक्रवार) से इस अत्याधुनिक सुविधा का संचालन शुरू होगा, जिसके साथ ही अस्पताल में हृदय रोग से जुड़े ऑपरेशन और जांचें भी शुरू हो जाएंगी। यह कदम गढ़वाल क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दून अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय 8 मई शुक्रवार और 9 मई शनिवार को बेस अस्पताल में सेवाएं देंगे। इस दौरान ओपीडी में मरीजों की जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के कार्डियक ऑपरेशन भी करेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Srinagar Garhwal Medical College Cath Lab: कैथ लैब के संचालन को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सभागार में मेडिसिन विभाग, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी दवा, ऑपरेशन संबंधित सभी जरूरतों के साथ अन्य व्यवस्थाएं गुरुवार तक पूरी करने के निर्देश दिए।
Srinagar Garhwal Medical College Cath Lab: उन्होंने कहा कि यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा और गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।
इस नई सुविधा का लाभ केवल स्थानीय निवासियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले यात्रियों को भी आपातकालीन हृदय संबंधी उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इससे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि कैथ लैब पूरी क्षमता के साथ संचालित हो और मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं बिना देरी के मिल सकें। बैठक में चिकित्साधीक्षक डॉ. राकेश रावत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ उपस्थित रहे।
Frequently Asked Questions: Cath Lab Launch at Srinagar Garhwal Base Hospital
1. When will the Cath Lab services start at the Base Hospital?
The long-awaited Cath Lab facility is scheduled to begin operations on May 8, 2026 (Friday).
2. Which specialist will be available for heart patients?
Dr. Amar Upadhyay, a senior cardiologist from Doon Hospital, will provide his expertise at the Base Hospital on Friday, May 8, and Saturday, May 9.
3. What services will be offered at the new Cath Lab?
The facility will offer advanced cardiac care, including:
OPD consultations for heart-related ailments.
Advanced diagnostic tests for heart conditions.
Cardiac operations and surgeries for patients in need.
4. Who will benefit from this new facility?
Local Residents: People in the Garhwal region will no longer need to travel to large cities for heart surgeries.
Char Dham Pilgrims: The lab will provide emergency cardiac treatment to travelers on the pilgrimage route, strengthening health services during the yatra.
5. How is the hospital preparing for the launch?
The Principal of the Medical College, Dr. Ashutosh Sayana, has directed the medicine department, pharmacists, and nursing staff to finalize all arrangements, including medicines and surgical requirements, by Thursday.
6. Why is this facility significant for the region?
According to the administration, the Cath Lab will ensure timely and high-quality treatment for local citizens, which is crucial for saving the lives of patients in critical condition.




