
UKSSSC Driver Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी वाहन चालक बनने का मौका, 72 पदों पर भर्तियां
देहरादून, 10 अप्रैल 2026ः उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में आने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है । आयोग द्वारा कुल 72 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखेंः पदनाम-वाहन चालक(DRIVER)/प्रवर्तन चालक के रिक्त पदों के चयन हेतु विज्ञापन(Click Here)
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 17 अप्रैल, 2026
आवेदन की अन्तिम तिथि: 07 मई, 2026
आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि: 11 मई से 13 मई, 2026 तक
लिखित परीक्षा (संभावित): 21 जून, 2026
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)
भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में कुल 72 पद भरे जाएंगे, जिनमें से मुख्य विभाग इस प्रकार हैं:
-
क्र०सं० विभाग का नाम (पदनाम: वाहन चालक/प्रवर्तन चालक) पदों की संख्या 1 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल
01
2 राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड
16
3 कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, उत्तराखण्ड
09
4 समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड
09
5 ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड
07
6 भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड
06
7 जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल
06
8 एन०सी०सी० निदेशालय, उत्तराखण्ड
05
9 निदेशालय, विभागीय लेखा, उत्तराखण्ड
03
10 जिलाधिकारी, चमोली
03
11 जिलाधिकारी, अल्मोड़ा
02
12 जिलाधिकारी, चम्पावत
01
13 जिलाधिकारी, पिथौरागढ़
01
14 डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल
01
15 प्रवर्तन चालक (परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड)
02
कुल रिक्त पदों का योग 72
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।







